Wednesday 4 September 2013

apple

सेब

health
apple fruit
 सेब एक ऐसा फल है जो प्राचीन काल से ही मनुष्यों का आहार रहा है। इसे एक अच्छा पौष्टिक फल माना जाता है। अंग्रेजी में एक कहावत है कि- ''एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे'' अर्थात् इसे  रोज खाया जाए तो अनेकों बीमारियों से बचेंगे और अनेक रोगों में लाभदायक भी है।  सेब एक ऐसा फल है जो विश्व में हर जगह बारहों महीने मिलता है।  लोगों का विश्वास है कि एक सेब रोज़ खाने से सभी बिमारियाँ दूर रहती हैं।   विश्व मे सेब की ७००० से अधिक प्रजातियाँ उगाई जाती हैं।    सेब ताज़ा है या नहीं यह देखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे पानी में डाल दिया जाय। ताज़ा सेब पानी पर तैरता है क्योंकि इसमें २५ प्रतिशत मात्रा हवा की होती है।

    सेब को काटने के बाद अगर नमक के पानी से धो दिया जाए तो वे काले नहीं पड़ते। सेब को बीमारियों से बचाने के लिए कीटनाशक छिड़के जाते है, इसलिए सेब खाने से पहले अच्छी तरह धो लेना आवश्यक है। अंग्रेजी में कहा गया है, "एन एपल ए डे", कीप्स द डॉक्टर अवे" अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्त रखता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से ह्वदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है। सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। आइये और जानते हैं सेब खाने के लाभों के बारे में और देखते हैं कि कैसे यह जादुई फल हमें स्‍वस्‍थ्‍य रखता है........... For more click here

No comments:

Post a Comment