Thursday 28 November 2013

carrot

गाजर-carrot
गाजर का जूस रोज पिएं। तन की दुर्गध दूर भगाने में यह कारगर है। सर्दियों के मौसम में डाइट में बहुत बदलाव आ जाता है। इस मौसम में हमें पोषक तत्वों व विटामिन से भरपूर कई चीजें खाने को मिल जाती हैं। इनमें से गाजर एक है। इसमें विटामिन और खनिज बहुत अधिक मात्रा में पाचे जाते हैं। गाजर हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, पैक्टीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और फाइबर पाया जाता है। जो कॉलेस्ट्रोल के स्तर को संतुलित करने में सहायक होते हैं।
about carrot
carrot
about carrot
Carrot
हम गाजर इस तरह ले सकते हैं : नियमित रूप से गाजर का रस लेने से आपको सर्दी और जुकाम नहीं होता है। गाजर का रस शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाता है। इसमें विटामिन ए और सी अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें अधिक मात्रा में सिलिकॉन व खनिज पाए जाते हैं, जिससे आपकी आंखों की रोशनी सही रहती है।
गाजर का जूस त्वचा को साफ-सुथरा रखता है और चेहरे पर चमक भी बढाता है। यदि कोई महिला अपने बच्चे को स्तनपान कराती है, तो उसे गाजर का रस पीना चाहिए। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है। गाजर में विभिन्न विटामिन व खनिज होते हैं।
गाजर के लाभ :
इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। यह त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके प्रयोग से दिल की बीमारियां कम होती हैं। इससे ब्लडप्रेशर नॉर्मल रहता है। इसके प्रयोग से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और त्वचा स्वस्थ और आकर्षक होती है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है, मुंहासे कम होते हैं और आंखों की बीमारियां दूर होती हैं।
इससे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पर क्लिक करें...
 


No comments:

Post a Comment