Thursday 14 November 2013

exercise



व्यायाम (exercise) 
 व्यायाम (exercise) शरीर को स्वस्थ रखने के साथ व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बढा़ती है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाती है, हृदय की प्रणाली को सुचारु बनाती है, एथलेटिक कौशल बनाती है और वजन घटाती है। नियमित और लगातार व्यायाम (exercise) शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। इसके साथ ही हृदय रोग, रक्तवाहिका रोग, मधुमेह और मोटापा जैसे रोगों को दूर करता है। यह मानसिक रोगों को दूर करता है और तनाव को रोकता है। बचपन में मोटापा होना एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इससे बचाव के लिए शारीरिक व्यायाम (exercise) करना चाहिए।
आँखों के लिए व्यायाम (exercise)-
exercise for good health
Exercise
स्वस्थ शरीर हमारे लिए कितना महत्व रखता है और इसके लिए व्यायाम (exercise) कितना जरूरी है यह हम सभी जानते हैं किन्तु बहुत कम लोगों का ध्यान इस ओर जाता है कि आंखों का व्यायाम (exercise) भी हो सकता है। आँखों के व्यायाम (exercise) करने से आंखें स्वस्थ रहतीं हैं तथा आँखों की थकान भी दूर होती है।
इसके लिए अपनी आँखों को बन्द करके उनके ऊपर अपनी हथेलियों को रखें। परंतु आँखों पर अधिक दबाव न डालें। नाक को हथेलियों से न ढकें। यह निश्चित करें कि आँख और हथेलियों के बीच प्रकाश किरणों के जाने के लिए कोई रास्ता न बचे ताकि प्रकाश की किरणें आँखों में न पड़े सकें। इसके बाद घनी कालिमा की कल्पना करें और इसी पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। फिर गहरी साँसे लेते हुए तथा किसी अच्छी घटना को याद करते हुए किसी दूरस्थ वस्तु के बारे में सोंचे। कुछ देर तक अंधेरे के ही दर्शन करने के बाद हथेलियों को  आँखों से हटा लें। इस क्रिया को ३ मिनट या इससे अधिक समय तक कर सकते हैं।  
यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम (exercise) अवश्य करें-
एक अध्ययन के अनुसार नियमित रूप से 30 मिनट तक का शारीरिक व्यायाम (exercise) शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके अलावा यह स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए भी लोगों को प्रेरित करता है।
एक ही स्थान पर लगातार बैठे रहने से पीठ में दर्द होने लगता है।
वर्तमान समय में लगातार बैठे रहने वाला रहन-सहन और अनियमित शारीरिक गतिविधियों के कारण युवाओं की पीठ और गर्दन में दर्द की समस्याएं अधिक हो रही हैं।
ब्रेन हैमरेज को दूर करने के लिए व्यायाम (exercise) अवश्य करें-
काम का बढ़ता दबाव और आवश्यकता से अधिक महत्वाकांक्षी होना 22 से 25 साल की आयु के युवाओं में ब्रेन हैमरेज का कारण बन रहा है।
नियमित व्यायाम (exercise) ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका को कम करता है
नियमित व्यायाम भारतीयों में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी विकार) होने के खतरे कम करता है।
नियमित व्यायाम (exercise) स्पैस्टिसिटी जैसे घातक रोग को काबू में कर सकता है।
मांसपेशियों में विकारों की समस्या स्पैस्टिसिटी कभी-कभी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि व्यक्ति अपने अपने दैनिक कार्यों को करने में असमर्थ हो जाते हैं। लेकिन दूसरों पर निर्भर बना देने वाली यह समस्या नियमित व्यायाम (exercise) करने से दूर हो जाती है।
यदि मोटापा को दूर करना है तो नाश्ते से पहले करें व्यायाम (exercise) करना चाहिए।
एक अनुमान के अनुसार सुबह जल्दी उठकर नियमित रूप से नाश्ते से पहले व्यायाम (exercise)करने वालों में नाश्ते के बाद व्यायाम (exercise) करने वालों की तुलना में शरीर का मोटापा 20 प्रतिशत अधिक कम हो जा सकता है।
नियमित व्यायाम (exercise) भूख को बढ़ाता है।
एक अध्ययन के अनुसार आहार और व्यायाम (exercise) के बीच संबंध पूर्व की सोच के मुकाबले ज्यादा जीवंत है।
नियमित व्यायाम (exercise) तंदुरुस्ती को बढ़ाता है।
नियमित व्यायाम (exercise) अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। इससे भूख बढ़ जाती है।
नियमित व्यायाम (exercise) आंतों के कैंसर से बचाता है।
नियमित व्यायाम (exercise) करने से आंतों के कैंसर से बचाव होता है। जो लोग नियमित व्यायाम (exercise) करते हैं तो उनमें इस बीमारी का खतरा अन्य लोगों की तुलना में बहुत कम हो जाता है।
नियमित व्यायाम (exercise) स्तन कैंसर से बचाता है।
जो औरतें नियमित रूप से व्यायाम (exercise) करती हैं उसमें स्तन कैंसर की संभावना कम हो जाती है।
नियमित व्यायाम (exercise) गर्भावस्था में लाभकारी होता है।
गर्भावस्था के प्रथम तीन महीनों का व्यायाम (exercise) महिला व शिशु के शरीर में खून व ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते है।
नियमित व्यायाम (exercise) पुरानी बीमारियों से  दूर रखता है।
यदि पुरानी बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो आपको नियमित व्यायाम (exercise) करना होगा।
नियमित व्यायाम (exercise) मस्तिष्क के लिए लाभकारी होता है।
मस्तिष्क की सेहत के लिए नियमित व्यायाम (exercise) बहुत फायदेमंद है। इससे मस्तिष्क की सेहत और संज्ञानात्मक क्षमता जीवन भर बनाई रखी जा सकती है।
व्यायाम (exercise) करने के बाद संतुलित डाइट बहुत आवश्यक है।
अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम (exercise) करते हैं। शरीर को फिट रखने के व्यायाम (exercise) का बहुत महत्व है लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि व्यायाम (exercise) के बाद किस प्रकार का आहार लें जिससे कि कैलोरी न बढ़े।
नियमित व्यायाम (exercise), संतुलित आहार से मधुमेह का खतरा दूर नहीं होता है।
नियमित दिनचर्या में मामूली बदलाव मधुमेह के तीन में से दो मामले को रोकने में सहायक हो सकता है।
नियमित व्यायाम (exercise) करने से सिगरेट की आदत छूट जाती है।
सिगरेट पीने की आदत से परेशान लोगों के लिए यह बहुत लाभकारी है।
हल्के-फुल्के व्यायाम (exercise) के भी बहुत लाभ होते हैं।
यदि आप शारीरिक रूप फिट बने रहना चाहते हैं परंतु आप जिम नहीं जा पाते हों तो अफसोस की बात नहीं क्योंकि हल्के-फुल्के व्यायाम (exercise) के भी बहुत लाभ होते हैं।
गर्भावस्था में व्यायाम (exercise) करने से के लाभ होते हैं।
व्यायाम (exercise) करने के हजारों लाभ हैं और इससे कोई शक नहीं है।
नियमित व्यायाम (exercise) याददाश्त को बढ़ाता है।
नियमित व्यायाम (exercise) करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।
नियमित व्यायाम (exercise) अवसाद को दूर करता है।
एक अनुमान के अनुसार सुबह टहलना कई अन्य रोगों के समान अवसाद से छुटकारा पाने में भी सहायक होता है ।
अधिक व्यायाम करने से ठंड और बुखार का खतरा होता है।
नियमित रूप से व्यायाम (exercise) करना हमारी तंदुरुस्ती के लिए बहुत ही अच्छा होता है लेकिन एक सीमा से अधिक व्यायाम करने से हमें ठंड और बुखार होने का भी खतरा बना रहता है।

No comments:

Post a Comment